निचले स्तर के न्यायालय है
मल के ढेरे मॅ
और हर न्याय का इच्छुक
है दुख के घेरे मॅ
जज है जो हर केस को
बुहार कोने मे करते
और गुहार लगाने वाले
है धीरे धीरे मरते
हर बैठी बैच के नीचे
दबा पाप है
यहाँ न्याय की गुहार लगाना
महा अभिशाप है
पन्ना पन्ना बनकर फाइल बनती है
बेन्च के नीचे दब कर पल पल गलती है
मिलती है तारीख मगर
हाय न्याय नही
फिर कोशिश करने पर
नई तारीख मिलती हैँ
इन पन्नो के बीच दबे
है गुनाह्गार जो
बन कर चूहे कीडे
अपनी राह करते हैँ
और कुछ न्याय के इन्तेज़ार मेँ
पल पल मरते हैँ
इन जजोँ से अच्छा मेरे घर
एक जमादार आता है
कूडा ले जाता ही है
रस्ता बुहार जाता है
इन न्याय के राजाओँ के
घर घर ऍलान कर दो
इनकी साँस भी दूभर कर दो
घर इनका कूडेदान कर दो
जमादार से कह दो
इनके घर ना जाए
जाए भी तो खाली हाथ
अगली तारीख दे आए।
No comments:
Post a Comment